साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज दुर्गा मंदिर के पास स्थित एक जुता-चप्पल की दुकान में कथित रूप से आग लगाने के आरोप में पुलिस ने संजय मंडल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त जानकारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने दी है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार की रात सरजन मंडल कीे दुकान पर संजय समेत दो लोगों पर अगलगी के आरोप में राधानगर थाना में केस दर्ज कराया गया था।राधानगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...