Sahibganj News: आईसीटी चैंपियनशिप प्रतियोगिता
साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना, साहिबगंज की ओर से जिले के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों की तकनीकी दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 अक्टूबर को दूसरे दिन भी निर्धारित समय पर होगा।जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को समारोह आयोजित कर पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.