साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा थाना क्षेत्र के लालमाटी-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर चोरी कर ली हैद्ध इस संबंध में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका महबूबा बीबी ने बरहरवा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, सहायिका पांच नवंबर की शाम प्रतिदिन की तरह केंद्र बंद कर घर चली गई थीं। छह नवंबर की सुबह जब वह केंद्र पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर जांच करने पर रसोईघर में रखा गैस चूल्हे से जुड़ा सिलेंडर गायब मिला। हालांकि, केंद्र के अन्य सामान सुरक्षित थे। घटना की जानकारी सहायिका ने तत्काल फोन के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका को दी। यह भी पढ़ें- Gridih News: विद्यालय से सिलेंडर गायब, एमडीएम पर संकट इसके बाद उन्होंने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों...