साहिबगंज, अक्टूबर 24 -- अहमदाबाद से घर लौटते समय हुई मौत Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के सुमन मंडल(25) की शुक्रवार को घर लौटने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।वह गुजरात के अहमदाबाद में स्थित किटेन एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करते थे। करीब 15 दिन पहले काम पर जाने के दौरान वह सड़क हादसे में किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। हादसे के बाद कंपनी के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया और परिजनों को सौप दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे अहमदाबाद से घर ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमन मंडल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिजनों के अनुसार, सुमन पांच साल से अधिक समय से अहमदाबाद में मजदूरी कर परिवार का भरण...