साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। व्यक्तिगत यूजर आईडी के माध्यम से रेलवे ई-टिकटों की अनधिकृत बुकिंग एवं आपूर्ति किए जाने के मामले में बरहरवा आरपीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नौ व्यक्तिगत यूजर आईडी, नौ ई-टिकट समेत दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद टिकटों की कुल कीमत 19,579.80 रुपये बतायी गयी है। आरपीएफ के अनुसार, 18 अगस्त को साइबर सेल हावड़ा एवं डीएससी, आरपीएफ मालदा से प्राप्त पीआरएबीएएल इनपुट के आधार पर उत्तर पीयारपुर स्थित प्रज्ञा केंद्र में छापेमारी की गयी। कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में की गयी। टीम में एएसआई जलेश्वर कुमार दुबे, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और कांस्टेबल अमरेश कुमार शामिल थे। छापेमारी में स्थानीय थाना राधानगर पुलिस का भी सहयोग लिया ग...