साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के हाट पाड़ा मोहल्ले में शनिवार को बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हाट पाड़ा निवासी चंदन जयसवाल (46) अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर घर वापस आ रहा था तभी अचानक एक कुत्ता सामने आ गया जिसे बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर बीते शुक्रवार को देर रात राधा नगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी मो इमरान (27) बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरा में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर बाइक लेकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अपने-अपने परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ और असित घोष के द्वारा इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...