साहिबगंज, अगस्त 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बोरियो अंचल के सोतीचौकी पांगड़ो हाईस्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने मंगलवार को अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा को बीच में ही छोड़ मांग को पूरा करने के लिए पैदल ही आठ किलोमीटर दूरी तय कर डीसी दीपक कुमार दूबे से मिलने समाहरणालय पहुंच गए। मौके पर विद्यार्थियों ने समाहरणालय के बाहर अपनी मांग के पूरा करने के लिए जोर-जोर से नारा लगाने लगे।

विद्यार्थियों की समस्याएँ उधर, सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा तुरंत मौके पर पहुंच विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनते हुए अविलंब कार्यवाही करने का आदेश दिया। मौके पर विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि अभी सोतीचौकी पांगड़ो हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित की जा रही है । इसमें उनलोगों को प्रश्न पत्र मुहैया नहीं कराया जाता है। प्रोजेक्टर के माध...