साहिबगंज, अगस्त 5 -- Sahibganj News: थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 4 के नया बस्ती मोहल्ले में बुधवार को अमरूद तोड़ने के दौरान 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के शाहिद शेख के पुत्र साजिद शेख (12) अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर एक बगीचे में अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 11 हाई टेंशन तार की चपेट में किसी तरह आ गया और पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा इलाज किया जा रहा था। मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...