Sahibganj News: अपह्रत किशोरी बरामद, एक गिरफ्तार
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने भागलपुर से कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कथित रूप से अपह्रत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार किशोरी की मां के बयान पर बीते पांच नवम्बर को राधानगर थाना में केस दर्ज हुआ था।इधर, कांड के अनुसंधानकर्ता गंगा प्रसाद यादव ने तकनीकी सहायता से कथित आरोपी को भागलपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरी ओर किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.