साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: तालझारी। कटिहार जिला के अहमदाबाद थाना पुलिस ने तालझारी थाना पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के बांसकोला में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने मंगलवार की दोपहर छापेमारी की। अपहरण मामले के कथित अभियुक्ति को दबोचने को लेकर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। चर्चा है कि पुलिस के छापेमारी की भनक लगते ही अभियुक्त घर के पीछे के रास्ते से भागने में कामयाब रहा। अहमदाबाद पुलिस के एसआइ विजय कुमार राम के चार सदस्य टीम के साथ छापेमारी को पहुंची थी। अभियुक्त नहीं पकड़ाने से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। थाना प्रधान थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि तालझारी पुलिस की सहयोग से छापामारी की गई । यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण के मशरक में एनआईए की छापेमारी, युवक से घंटों पूछताछ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...