साहिबगंज, सितम्बर 23 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़ - राजमहल मुख्य मार्ग पर कट पुल के पास बुधवार को अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शहर के बर्मन कॉलोनी के अजय बर्मन (48) स्कूटी से तीनपहाड़ की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। काफी देर तक खून से लथपथ स्थिति में सड़क पर काफी देर से पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना थाना प्रभारी हसनैन अंसारी को दी। उन्होंने मानवता दिखाते हुए तुरंत पेट्रोलिंग गाड़ी को मौके पर भेज कर ड्यूटी में मौजूद एएसआई बृजनंदन प्रसाद उक्त घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर टोटो के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में...