साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात इलाज के दौरान एक अज्ञात वृद्ध मरीज की मौत हो गई। मौत की पुष्टि डॉ. पिंकू चौधरी ने की है। डॉक्टर ने बताया कि गुरुवार को 108 एंबुलेंस से लाकर गंभीर स्थिति में मरीज को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद मॉर्चरी में पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...