साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के खरबन्नी निवासी सुभाष महतो(40) की मृत्यु बीते रात्रि बुधहटिया के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हो गयी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार माँ मनसा की मूर्ति बिषर्जन करने के लिए गांव के ग्रामीणों के साथ गया हुआ था इसी दरम्यान बुधहटिया के पास आज्ञात वाहन के चपेट में आगया जिससे उसके कमर और सर पर गंभीर चोटे लग गयी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु होगयी।ग्रामीणों के द्वारा आनन फानन में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लेजाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटी एक बेटा को छोड़ गया हैं।मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था।वही इस घटना से गांव का माहौल गमगीन व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...