साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से राजेश अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका व प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने इस आशय का पत्र राजेश अग्रवाल को प्रेषित किया है। नये जिलाध्यक्ष मनोनीत करने के बाद इन्हें आगामी दिनों में जिला कमेटी के लिए जला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, दो जिला उपाध्यक्ष, सदस्यता विस्तार महामंत्री, जिला मंत्री शाखा विस्तार, कार्यसमिति सदस्य बनाने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...