साहिबगंज, नवम्बर 21 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के मैदान में आदर्श स्पोर्ट्स वॉलीबॉल क्लब की ओर से 22 नवंबर को एक दिवसीय अंतरराज्यीय डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें झारखंड समेत बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की 16 से 18 दमदार टीमें हिस्सा लेंगी। इसकी जानकारी खेल आयोजक सुनील साह , क्लब के अध्यक्ष जयकांत भगत, सचिव केश अंसारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...