साहिबगंज, अक्टूबर 24 -- पंचकठिया में लक्खी पूजा की ऐतिहासिक परंपरा Sahibganj News: साहिबगंज। जिला में लक्खी पूजा का इतिहास भी काफी पुराना है। इनमें जिला के बरहेट प्रखंड के पंचकठिया में भी अंग्रेजों के जमाने से ही लक्खी पूजा होती चली आ रही है। यहां के दुर्गा मंदिर में ही लक्खी पूजा का आयोजन होता है जो प्राचीन परंपरा का साक्षी है। साहित्यकार व समाज के वरिष्ठजन निर्मल कुमार दे बताते हैं की इतिहास के पन्नों में हमारी उपासना, उनके गांव की लखी पूजा काफी गौरवशाली रही है। यहां यह पूजा ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शुरू हुई थी। बताया जाता है की ऐतिहासिक 'संथाल विद्रोह' के ठीक बीस वर्ष बाद यहां लखी पूजा प्रारंभ हुई थी। उस समय, पूरे क्षेत्र में केवल पंचकठिया गांव में ही लक्ष्मी पूजा की जाती थी। कई वर्षों बाद जब स्वतंत्रता मिली तो उसके बाद फिर लक्खी पूजा ...