सहरसा, सितम्बर 17 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गोलमा-विराटपुर मुख्य मार्ग पर गोलमा बासा टोला एवं भवरा के बीच कार्रवाई करते हुए 5.52 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर की बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुअनि निधि गुप्ता ने पुलिस बल के सहयोग से मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को रोका। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भाग निकला। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मुर्गी फार्म के पास स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खौजराहा निवासी मिथिलेश भगत, पिता राजकिशो...