Saharsa News: 5.23 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
सहरसा, सितम्बर 4 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट पुलिस ने बुधवार देर शाम गोलमा गया भगत चौक के समीप कार्रवाई करते हुए 5.23 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक और दो टचस्क्रीन मोबाइल भी जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि तीन बाहरी युवकों द्वारा स्मैक की खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस वाहन को देखते ही बाइक सवार तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मो आसीफ, पिता मो सिद्दीकी, निवासी मनौरी, सत्यम कुमार सिंह, पिता मुरारी प्रसाद सिंह, निवासी सौहा तथा अंगद कुमार, पिता मनोज यादव, निवासी मनौरी, थाना सोनवर्षा राज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 5.23 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.