सहरसा, सितम्बर 2 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बाबा मटेश्वर धाम में भाद्र मास के दूसरे रविवार को होने वाले विशेष जलाभिषेक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार 216 फीट लंबे विशाल कांवर को विशेष थीम पर तैयार किया जा रहा है। इसमें नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर समेत देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

तैयारी की जानकारी सोमवार को पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया संजीव जायसवाल, मुन्ना भगत समेत अन्य लोगों ने कांवर निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कारीगरों से निर्माण और सजावट से संबंधित जानकारी ली। सुल्तानगंज से पहुंचे करीब आधा दर्जन कारीगर दिन-रात कांवर को भव्य रूप देने में जुटे हैं।

धार्मिक स्थलों की झलक आयोजन समिति के अनुसार, कांवर में जगन्नाथपुरी...