सहरसा, सितम्बर 23 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऐना गांव में छापेमारी कर 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती को ऐना गांव में अंग्रेजी शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर पीएसआई राकेश कुमार शर्मा और पीएसआई शिवम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान ऐना निवासी रंजेश कुमार राय के भुसखार में छिपाकर रखी गई 180 एमएल की 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से गृहस्वामी रंजेश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 14 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भे...