Saharsa News: 11 साल में सर्वाधिक 2024 में कोसी नदी के पानी का डिस्चार्ज
सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। मानसून के समय में लोगों का ध्यान कोसी नदी के बढ़ते घटते जलस्तर पर रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ता जलस्तर बाढ़ और घटता जलस्तर कटाव जैसी आपदा लाती है। पिछले 11 साल की रिपोर्ट पर अगर नजर डाले तो सबसे अधिक 29 सितंबर 2024 को 6 लाख 61 हजार क्यूसेक कोसी नदी का डिस्चार्ज रहा। जबकि वर्ष 2022 में 2.50 लाख क्यूसेक नॉर्मल डिस्चार्ज रहा। इस साल 20 जुलाई को 2 लाख 55 हजार 425 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा। पिछले साल के 5 अक्टूबर को 5 लाख 30 हजार 540 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा। वर्ष 2023 के 13 अगस्त को 2.50 लाख, 2021 के 16 जून को 2.88 लाख, 21 जुलाई 2020 को 4 लाख 88 हजार 770, 13 जुलाई 2019 को 3 लाख 71 हजार 110, 13 जुलाई 2018 को 2.75 लाख, 13 अगस्त 2017 को 3.74 लाख और 25 जुलाई 2016 को 3.81 लाख क्यूसेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.