सहरसा, जुलाई 30 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड संख्या-28 स्थित बनहा चौक हनुमान मंदिर से कानू टोला, हाई स्कूल पोखर होते हुए स्टेशन चौक तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: 153.93 करोड़ की लागत से बनेगा बेतौना-मिर्जाचौकी रोडनिर्णय एवं निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार राय के निर्देश पर बुधवार को बुडको की कनीय अभियंता पूजा कुमारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने प्रस्तावित सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता पूजा कुमारी ने बताया कि करीब 1.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 फीट चौड़ी सड़क का टेंडर, वर्क ऑर्डर एवं एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संवेदक को शीघ्र निर्माण कार्य ...