सहरसा, अक्टूबर 10 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। कलश स्थापना के साथ हीं रविवार को नवरात्र शुरू हो जाएगा । पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा-अर्चना होगी। नवरात्र को लेकर शहर के दहलान चौक, महावीर चौक व अन्य जगहों पर पूजन सामग्री खरीदने के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। वैसे तो मां दुर्गा की सवारी सिंह है लेकिन इस वर्ष मां शेरावाली का आगमन हाथी पर हो रहा है। हर साल नवरात्र में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों से धरती पर उतरती है। हाथी को सुख-समृद्धि, स्थिरता और वैभव से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए देवी का हाथी पर आगमन शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाएगी। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष...