Saharsa News: हवाई पट्टी की जमीन पर फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
सहरसा, अक्टूबर 28 -- Saharsa News: सहरसा।बिहार में हवाई सेवा और पायलट प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सहरसा हवाई पट्टी की 1,000 वर्ग मीटर जमीन को जीआरडी एयर अकादमी प्राइवेट लिमिटेड को उड़ान प्रशिक्षण संस्थान और संबंधित गतिविधियों की स्थापना के लिए 30 वर्षों की लीज पर आवंटित करने की मंजूरी दी है। जीआरडी एयर अकादमी द्वारा यहां उड़ान प्रशिक्षण संस्थान, हैंगर, क्लासरूम और सिमुलेटर सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। इससे सहरसा के युवाओं के लिए पायलट ट्रेनिंग और एविएशन से जुड़ी अन्य गतिविधियों का केंद्र विकसित होगा।उन्हें पायलट बनने के लिए अब दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। सहरसा कोसी क्षेत्र का एविएशन हब के रूप में विकसित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.