Saharsa News: स्कूल पर मंडरा रहा कोसी कटाव का खतरा
सहरसा, सितम्बर 20 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद मुख्य धारा के मुहाने पर स्थित नहरवार पंचायत के बघौड़ गांव में कटाव तेज हो गया है। कटाव की जद में गांव का प्राथमिक विद्यालय आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार कटाव स्थल और विद्यालय के बीच अब महज 40 मीटर की दूरी रह गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटाव की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। कटाव स्थल पर एनसी, बांस पाइलिंग और झाड़ी लगाने का काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तीनों तरफ से पानी से घिरा रहता है। ऐसे में कम से कम 600 मीटर क्षेत्र में कटावरोधी कार्य कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी गांव में कटाव हुआ था। स्थायी निदान और आवागमन की सुविधा की मांग को लेकर ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.