सहरसा, जुलाई 8 -- Saharsa News: सौरबाजार। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बुधवार, 8 जुलाई को नए 33 केवी सौरबाजार में जले हुए मीटरिंग यूनिट बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सौरबाजार विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सौरबाजार, समदा, सिलेट, अजगैबा, चंदौर पूर्वी, चंदौर पश्चिमी, बखरी, बैजनाथपुर और बराही क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस अवधि से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: शहर के विभिन्न इलाकों में आज 7 घंटे बिजली बाधित रहेगी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आठ जुलाई को आठ घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- Deogarh News: ...