सहरसा, अक्टूबर 11 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनिहारी से सहरसा के रास्ते जयनगर जाने वाली जानकी एक्सप्रेस रविवार से एसी कोच के साथ पटरी पर दौड़ने लगी है। सोमवार से जयनगर तरफ से भी एसी कोच की सुविधा मिलने लगेगी। फिलहाल इस ट्रेन में एक थर्ड एसी कोच लगाया गया है। यह सुविधा अस्थाई तौर पर 11 अक्टूबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक के लिए बहाल किया गया है। यात्रियों का रिस्पांस ठीकठाक दिखने पर इसे स्थायी करने का निर्णय भी रेल प्रशासन ले सकती है। फिलहाल एसी कोच की सुविधा मिलने से यात्रियों को राहत मिली है। बिना एसी कोच के गर्मी के मौसम में यात्रियों को अधिक परेशानी होती थी। अब वातानुकूलित कोच का टिकट लेकर यात्री गर्मी से राहत पाते हुए सफर कर सकेंगे। बता दें कि जानकी एक्सप्रेस में एसी कोच लगाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। कुछ समय पहल...