सहरसा, सितम्बर 1 -- Saharsa News: सहरसा , हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल द्वारा सीएमआर जमा कर दिए जाने के बाद भी राशि नहीं दी जा रही है। जिससे पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी अनुसार 4 सौ लाॅट से अधिक सीएमआर की राशि का भुगतान अबतक नहीं किया गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में पैक्स अध्यक्षों ने एसएफसी कार्यालय पहुंच प्रबंधक को राशि भुगतान करवाने को लेकर प्रबंधक निदेशक राज्य खाद्य निगम के नाम आवेदन सौंपा। सदस्यों ने कहा कि विगत कई वर्षों से अधिप्राप्ति कार्य में संलग्न सहकारी संस्था पैक्स व व्यापार मंडल को राज्य खाद्य निगम से जमा सीएमआर का मुल्य भुगतान करने में माफी विलम्ब होता है, जबकि किए गए एकरारनामा के अनुसार खाद्य निगम को बील प्राप्ति के 24 घंटे में अन्तर्गत सम्बन्धित संस्था को भ...