सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। शारदीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सिमरी बख्तियारपुर, बलवाहाट, बनमा इटहरी और सलखुआ क्षेत्र के 40 पूजा पंडालों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।प्रशासनिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक पूजा पंडाल पर एक-एक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 लाठी बल की तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व गार्ड को भी तैयार रखा गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रहेगी नजर: दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों, पूजा पंडालों, मेला स्थलों और बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।तैनात यह भी पढ़ें- Saharsa Ne...