सहरसा, अगस्त 1 -- Saharsa News: सहरसा, संवाद सूत्र। कहरा प्रखंड की बरियाही पंचायत के वार्ड संख्या-10 में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में राजस्व कर्मचारी रामनाथ पासवान, अंचल अमीन गणेश कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहा। जेसीबी मशीन से नहर किनारे बने फूस व ईंट के मकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है तथा पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया गया था। प्रभावित परिवारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे वर्षों से यहां रह रहे थे और कई बार बासगीत पर्चा के लिए आवेदन देने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हुई। बरसात में आशियाना उजड़ने से े रहने का संकट खड़ा हो गया है। स्थानी...