सहरसा, सितम्बर 9 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आठ ट्रेनों के विलंब परिचालन से मंगलवार को यात्री परेशान रहे। ट्रेनों के विलंब होने की वजह फुट ओवरब्रिज का गर्डर चढ़ाने के लिए लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक बना। सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और 2 पर तीसरे फुट ओवरब्रिज का गर्डर चढ़ाने के लिए सुबह 7.40 से 9.400 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, समस्तीपुर सहित अन्य जगहों के लिए जाने और आने वाले यात्री परेशान हुए। जनसेवा, दिल्ली स्पेशल सहित कई पैसेंजर ट्रेनें लेट से आई और गई। देर से चल रही ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर भीड़ लगी रही। मिली जानकारी मुताबिक सुपौल से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन विलंब से आई और घंटो देरी से दिन के 12.40 बजे सहरसा जंक्शन से खुली। पूर्णिया कोर्ट से जनसेवा ए...