Saharsa News: सहरसा व कटिहार में मखाना उद्योग को 10.35 करोड़ स्वीकृत
सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: सहरसा, रंजीत। सूबे के सहरसा और कटिहार जिले में जीविका का मखाना उद्योग लगाने के लिए 10.35 करोड़ राशि की स्वीकृति मिली है। दोनों जिले में मार्च 2027 तक मखाना कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उद्योग विभाग की जिम्मेदारी उद्योग विभाग की एजेंसी आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार को सिविल कार्य क्रियान्वयन और मशीनरी उपकरण लगाने की जिम्मेदारी मिली है। सहरसा जिले में मखाना कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापना के लिए 5 करोड़ 80 लाख राशि की स्वीकृति मिली है, जिसमें 346.09 लाख जीविका और 233.91 लाख राशि उद्योग विभाग ने दिए हैं। कटिहार जिले में मखाना कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापना के लिए 4 करोड़ 55 लाख राशि की स्वीकृति मिली है, जिसमें 205.11 लाख जीविका और 249.89 लाख राशि उद्योग विभाग ने दी है। मुख्यमंत्री सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.