Saharsa News: सहरसा में 90 फीसदी महिलाओं के अपने बैंक खाते
सहरसा, नवम्बर 28 -- Saharsa News: सहरसा। सहरसा की बेटियों और महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक फैसलों में भी बराबर की हिस्सेदार हैं। सहरसा की महिलाओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2023-24) की रिपोर्ट के अनुसार अब सहरसा में 15 से 49 साल की हर 10 में से 9 महिलाओं के पास अपना बैंक या बचत खाता है, जिसे वह खुद इस्तेमाल करती हैं। यह आंकड़ा 90.3 प्रतिशत पहुंच गया है। पिछले सर्वेक्षण (2019-21) में यह सिर्फ 79.0 प्रतिशत था। बीते पांच साल में सहरसा में 11.3 अंक की बड़ी छलांग लगी है। इस उपलब्धि के साथ सहरसा ने कोसी प्रमंडल में मधेपुरा और सुपौल को पीछे छोड़ दिया है। मधेपुरा में महिलाओं के बैंक खाते का आंकड़ा 89.4 प्रतिशत है, जबकि सुपौल में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.