सहरसा, जुलाई 8 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सत्तर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 52 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविर में पहुंचे उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गौरव कुमार ने लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत तथा जनहित से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ शिखा सिंह, बीसीओ नीरज कंठ, बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी, पीओ शहनवाज, दिलीप कुमार यादव, संजय कुम...