Saharsa News: सहयोग शिविर में वार्डवार सुनी जाएंगी शिकायतें
सहरसा, जुलाई 20 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिहार सरकार एवं समाहरणालय, सहरसा के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में 21 जुलाई को 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन देकर उनके समयबद्ध निष्पादन की प्रक्रिया शुरू करा सकेंगे। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन वार्डवार दो अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 के नागरिकों के लिए मध्य विद्यालय, रंगिनियां तथा वार्ड संख्या 9, 11 एवं 12 के नागरिकों के लिए प्राथमिक विद्यालय, अनुसूचित जाति कॉलोनी में शिविर लगाया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.