Saharsa News: सराही में नाला निर्माण कार्य एसडीओ ने रोका
सहरसा, सितम्बर 11 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सराही और सत्तरकटैया प्रखंड के औकाही में नाला, सड़क व पुल निर्माण में गड़बड़ी की मिली शिकायत पर सदर एसडीओ ने गुरुवार को जांच की। जांच के दौरान सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने शहर के सराही में चल रहे नाला निर्माण कार्य को रोक दिया। सत्तरकटैया के औकाही सड़क की जांच के बाद उसकी मरम्मति करने का निर्देश दिया। सराही में बुडको द्वारा बनाए जा रहे नाला निर्माण से उसका चौड़ीकरण कार्य प्रभावित होने की लोगों ने शिकायत की थी। शिकायत के आलोक में जब जांच के लिए सदर एसडीओ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वर्तमान में जहां तक सड़क बनी है, उससे सटकर नाला निर्माण कार्य हो रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: तालाब में गंदा पानी गिरने से रोकने को बनेगी पक्की नाली: एसडीएम जबकि उसके बाद भी काफी सरकारी जमीन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.