सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सरडीहा पंचायत में फूड पॉइजनिंग की घटना के चौथे दिन रविवार को स्थिति सामान्य होने लगी है। पिछले दो दिनों में 190 मरीजों का इलाज किया गया है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम अब भी गांव में कैंप कर रही है। टीम मरीजों की जांच और उपचार के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने देर रात सरडीहा पहुंचकर प्रभावित मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन, एसडीओ आलोक राय, बीडीओ और अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम व एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि स...