सहरसा, जुलाई 3 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जन्मजात टेढ़े पैर (क्लबफुट) से पीड़ित बच्चों के लिए सहरसा सदर अस्पताल में अब निःशुल्क इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमतहत राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार और अनुष्का फाउंडेशन के बीच हुए समझौते के बाद सदर अस्पताल में क्लबफुट क्लिनिक का संचालन शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- 20 मासूमों को नई मुस्कान की उम्मीदक्लिनिक का संचालन इस विशेष क्लिनिक में सप्ताह में दो दिन बच्चों का मुफ्त उपचार किया जाएगा। पहले ही दिन ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ राजेश रंजन ने दो बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज कर इस सेवा की शुरुआत की। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं जिला सदर अस्पतालों में क्लबफुट क्लिनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहरसा सदर अस्पताल ...