सहरसा, अक्टूबर 11 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के सिहौल गांव के समीप शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सिहौल चकला निवासी नरेश मुखिया का 28 वर्षीय पुत्र संजीव मुखिया उर्फ फुको मुखिया साइकिल से घरेलू सामान लाने के लिये सिहौल चौक गया था। सड़क पार करने के दौरान एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया जिसमें वह जख्मी हो गया।जिसे आननफानन में इलाज के लिए सहरसा भेजा गया। लेकिन सहरसा जाने के दौरान रास्ते में हीं उसकी मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बिहरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर की छानबीन: घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थाना पुलिस सिहौल पहुंचकर छानबीन शुरू की।

पुलिस ने शुरू की छानबीन बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि इस मामले में अग्रत्तर कार्रवाई क...