सहरसा, अगस्त 4 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर तुलसियाही गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से सहरसा की ओर जा रही एक पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पिकअप वैन के धक्के से साइकिल सवार जख्मी इधर पुरीख चौक के समीप रविवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल ह...