सहरसा, अक्टूबर 6 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सिमरी बख्तियारपुर-सोनबरसा राज एनएच-107 के पहाड़पुर बाजार में सड़क की जमीन पर मट्टिी भराई की सूचना पर मंगलवार को अंचल प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची।अधिकारियों ने मौके पर चल रहे काम को तत्काल रोक दिया।अंचलाधिकारी नवीन कुमार और बख्तियापुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने स्थल की जांच की। बताया गया कि जमीन पर करीब 10 ट्रेलर मट्टिी डाली जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। वहीं, मट्टिी भराई कराने वालों ने जमीन को निजी बताते हुए उस पर अपना दावा किया।अंचलाधिकारी ने जमीन पर दावा करने वालों को संबंधित कागजात के साथ अंचल कार्यालय में उपस्थित होने का नर्दिेश दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मट्टिी भराई रोक दी गई है। कागजात और राजस्व अभिलेखों की जांच के ब...