सहरसा, अक्टूबर 13 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक कुंवर टोला समीप मंगलवार की सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।सड़क किनारे नवजात का शव होने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।जिसके बाद मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू किया। पुलिस को आशंका है कि मौत होने के कारण नवजात का शव लावारिस हालत में फेंक दिया गया। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गश्ती पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...