Saharsa News: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका युवक का शव मिला
सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। बनगांव-बरियाही के बीच स्थित मखाना के लावा रखने वाले गोदाम में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बनगांव वार्ड छह निवासी रमण मिश्र के पुत्र अभिषेक कुमार मिश्र (29) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बनगांव थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, सहायक थानाध्यक्ष तनुजा और एसआई अमरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। एसएफएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल बरामद किया है। घटनास्थल और शव के आसपास प्रथमदृष्टया किसी तरह के संदिग्ध निशान नहीं मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शवपरिजनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.