सहरसा, अक्टूबर 26 -- Saharsa News: पूरीसत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिहौल गांव में कोजगरा पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। रविवार की रात वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति की स्थापना की गई। इसके बाद पूजा-अर्चना शुरू हुई। सोमवार सुबह से ही मूर्ति दर्शन के लिए दूर- दराज के गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मान्यता है कि नव दंपती यहां श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु साड़ी, चुनरी सहित अन्य सामग्री चढ़ाते हैं। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नव पान, मखाना और मिश्री चढ़ाने की भी परंपरा है।क्षेत्र में कोजगरा का यह मेला एकमात्र सिहौल गांव में आयोजित होता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : सिहौल में प्रतिमा दर्शन को उमड़ी भीड़ इस कारण हर साल यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचत...