सहरसा, अगस्त 19 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित हटिया गाछी श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार रात बाबा रामेश्वर नाथ की भव्य श्रृंगार पूजा संपन्न हुई। विशेष अवसर पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें शेषनाग स्वरूप प्रदान किया गया, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मनमोहक श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने बाबा रामेश्वर नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रृंगार पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में लगातार 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारे गूंजते रहे। शेषनाग स्वरूप में सजे बाबा रामे...