सहरसा, नवम्बर 15 -- Saharsa News: सहरसा, निज संवाददाता। शहर में बच्चों का पहला पार्क 17 नवंबर को चालू होगा। 17 नवंबर को शहर के न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 13 स्थित चिल्ड्रेन पार्क का वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के हाथों उदघाटन होगा। उदघाटन के बाद यह पार्क बच्चों के सैर सपाटे और मनोरंजन के लिए खुल जाएगा। पार्क में रंग बिरंगे झूले झूलने के लिए बच्चों को मिलेंगे। हाथी, जिराफ, घोड़ा, डायनासोर, राइनो सेरस सहित अन्य तरह के आकर्षक स्टेच्यू देखने को मिलेगा। इनडोर स्टेडियम में खेलने की सुविधा मिलेगी। फुटबॉल, बैटबॉल, खिलौना, गुड़िया सहित अन्य खेलने के सामान उपलब्ध रहेंगे। बच्चों और अभिभावकों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था रहेगी। शौचालय और पानी की सुविधा मिलेगी। रंग बिरंगे पौधे पार्क की खूबसूरती बढ़ाती नजर आएगी। वन विभाग ने इस पार्क का एक करोड़ ...