Saharsa News: शराब व कफ सिरप की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला
सहरसा, अक्टूबर 3 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला वार्ड 28 में शराब व कफ सिरप के कारोबार की सूचना पर सत्यापन करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार एक पुलिसकर्मी से मारपीट कर उसका गला दबाने और पिस्तौल छीनने का प्रयास किया गया। धारदार हथियार से किए गए हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनकी वर्दी भी फट गई। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि गुरुवार को रिजर्व गार्ड प्रियप्रकाश दीप को राजेश यादव के घर से शराब व कफ सिरप का कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए वे उसके घर के पास पहुंचे। इसी दौरान राजेश यादव और उसकी पत्नी झुना देवी वहां पहुंच गए। आरोप है कि झुना देवी पुलिसकर्मियों से गाली- गलौज करने लगी। पुलिस के अनुसार इसी बीच राजेश यादव ने धारदार हथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.