सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा और विजय दशमी पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सहरसा जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। एसपी के निर्देश पर सदर थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी, सदर एसडीपीओ पकंज कुमार सिंह,लाइन डीएसपी ओमप्रकाश, साइबर डीएसपी कल्याण आनंद यातायात डीएसपी ओमप्रकाश, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने पूजा समितियों और आम लोगों से अपील किया की किसी भी पंडाल में डीजे नहीं बजेगा। प्रशासन द्वारा तय किए गए रूट चार्ट पर ही मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों...