Saharsa News: शंख और घंटियों की आवाज से गूंज रहा शहर
सहरसा, सितम्बर 16 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के आगमन को लेकर शहर में भक्ति और उत्सव का माहौल है। गणेश महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। ढोल-नगाड़ों, शंख-घंटियों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। शहर में शंकर चौक, गौतम नगर और गंगजला समेत कई जगहों पर गणेश पूजा के लिए आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।महोत्सव के दौरान अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं दीपोत्सव तो कभी महाआरती का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु गणपति बप्पा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : गांधी मैदान में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, गणेश मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.