सहरसा, अक्टूबर 13 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल रेलखंड पर पंचगछिया स्टेशन से दक्षिण राय पोखर के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सत्तर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. शमशाद के बड़े पुत्र अब्दुल सलाम (21) के रूप में हुई है। उसके सिर के आगे गहरे जख्म के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। परिजनों के अनुसार, अब्दुल सलाम सोमवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रात में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना बिहरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदिग्ध परिस्...